शिवपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कलेक्टर को कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बताया कि उनकी सभी मांगें स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और पेरेंट्स के हित से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि स्कूल के समय में शासकीय शिक्षक मोटी फीस लेकर ट्यूशन पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, जिसकी वजह से छात्र-छात्रा स्कूल में पढ़ने नहीं आते हैं। उन शिक्षकों के द्वारा बच्चों को स्कूल नहीं जाकर ट्यूशन में ही अध्ययन करने की बात कही जा रही है। इसके चलते छात्र-छात्राओं के पैरेंटस का बेवजह खर्चा बढ़ रहा है जबकि सभी संस्थानों में बच्चों की कक्षाओं का पूरा अध्ययन कराया जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है।
अशोक ठाकुर ने बताया कि शहर में कई प्ले स्कूल खुल गए हैं जबकि उन स्कूलों में बच्चों के मानसिक विकास और जारी गाइडलाइंस की पूरी व्यवस्थाएं नहीं की गई है। उन सभी प्ले स्कूलों की जांच होनी चाहिए। शहर में कई प्राइवेट स्कूल ऐसे भी संचालित हो रहे हैं जिनके पास पांचवी कक्षा तक की मान्यता है लेकिन वह आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को अध्ययन करा रहे हैं।
इसी क्रम में कक्षा 8वीं से लेकर 10वीं कक्षा तक की मान्यता प्राप्त विद्यालय 12वीं तक के छात्र छात्राओं को अध्ययन करा रहे हैं। इस बात का छात्र-छात्राओं को एग्जाम के समय मालूम पड़ता है, जब उनका सेंटर अन्य स्थान पर तय किया जाता है इससे छात्र-छात्राएं हमेशा अपने आप को ठगा महसूस करते हैं। पूर्व में भी इस प्रकार के कृत्य पर कार्यवाही हो चुकी है। भविष्य में ऐसा नहीं हो। इसके लिए शिक्षा विभाग के द्वारा सभी प्राइवेट स्कूलों की जांच पड़ताल की जानी चाहिए। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित उनके पेरेंट्स को परेशानियां नहीं हो।
इससे जुड़ी हुई कई मांगों को आज कलेक्टर के सामने रखा और जल्द से जल्द सभी बिंदुओं की जांच सभी स्कूलों में कराए जाने की मांग की है।

बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे सरकारी शिक्षक: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कहा- बच्चे स्कूल नहीं आ रहे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment