Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित बस ने पीछे से ट्रक में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गुना-बायपास थीम रोड पर बुधवार शाम 5 बजे एक बस ट्रक में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में किसी सवारी को चोट नहीं आई है।


भदोरिया बस (MP07 P 2228) के ड्राइवर विक्की ने बताया कि वह गुना से शिवपुरी आ रहा था, इसी दौरान गुना बायपास से पहले थीम रोड के कट पॉइंट से एक ट्रक ने अचानक से ट्रक को मोड़ दिया। मेरी साइड की रोड पर कुछ शराब के नशे में धुत युवक खड़े हुए थे। ट्रक और उन युवकों को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से बस टकरा गई।

गनीमत रही कि बस की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की थी। हादसे में थीम रोड की कुछ रेलिंग क्षतिग्रस्त हुई थी। बस संचालक ने ट्रक की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!