शिवपुरी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्यवाही जारी, पुलिस थाना देहात द्वारा कार्यवाही करते हुए दो लोगों को 07 पेटी अवैध देशी शराब व एक मोटर सायकल के साथ गिरफ्तार किया.
देहात थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति फोरलाइन के पास टाटा मोटर्स के पीछे मोटर साईकिल पर प्लास्टिक के कट्टों में अवैध शराब लिये बेचने के लिये खडे हैं. थाना प्रभारी देहात द्वारा मुखबिर सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रबाना किया । पुलिस टीम मुखविर के वताये स्थान फोरलाइन के पास टाटा मोटर्स के पीछे पहुंची तो मुखविर के वताये हुलिये के दो व्यक्ति एक मोटर साईकिल पर सफेद रंग के दो प्लास्टिक के कट्टे बांधे खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें हमराही फोर्स की मदद से पकडा और मोटर साइकिल पर बंधे कट्टों को खोलकर देखा तो एक कट्टे में तीन पेटी व दूसरे कट्टे में चार पेटी कुल सात सात पेटियों में प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर कुल 350 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन के भरे हुये मिले. पुलिस द्वारा अवैध सराब परिवहन करने बाले व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम सौरभ सिंह चौहान पुत्र स्व.भरत सिंह चौहान उम्र 32 साल नि. सौजीराम का बाडा कमलागंज थाना कोतवाली जिला शिवपरी व दूसरे ने अपना नाम विजय कुमार भोला पुत्र अशोक कुमार भोला उम्र 27 साल नि. भोलाजी आइस क्रीम फैक्ट्री के पास कमलागंज थाना कोतवाली जिला शिवपुरी का होना बताया. दोनों व्यक्तियों से शराब रखने व बेचने का बैध लाईसेन्स चाहा तो दोनों व्यक्तियों ने कोई लाइसेन्स नहीं होना वताया आऱोपीगणों का यह कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से अबैध 350 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन के भरे हुये व एक हीरो पेशन प्रो मोटर साईकिल क्र.एमपी 06 एमएन 0463 जप्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया.






Be First to Comment