शिवपुरी: शहर में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान है। बारिश के मौसम में उमस और गर्मी के चलते बिन बिजली के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली कंपनी शहर में ग्रामीण अंचल की तरह सप्लाई कर रही है। हर रोज शहर के कई क्षेत्रों में घंटों की कटौती की जा रही है।
लोगों का कहना है कि जब इसकी शिकायत दर्ज कराई जाती है तो अधिकारी फोन उठाने से कतराते हैं। जब इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर की जाती है तब भी कोई सुनवाई नहीं होती हैं।
सुबह 10 बजे से शहर के इन क्षेत्रों में बत्ती गुल
शहर में आज मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कंपनी ने सुबह 10 बजे से टी.व्ही. टावर रोड़, पटेल नगर, अशोक विहार, विवेकनंदपुरम और आसपास के सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई को बंद करके रखा है। शाम 5 बजे तक भी बिजली सप्लाई को बिजली विभाग द्वारा चालू नहीं किया है। जिससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा है इसके साथ ही अभी कॉलेज स्तर की परीक्षाएं जारी है इसके चलते छात्रों पर भी बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ रही है।
इस मामले में जब बिजली कंपनी के इंद्रपाल सिंह बघेल से फोन पर अघोषित बिजली कटौती के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहकर, बात को खत्म कर दिया।

हर दिन हो रही 6-8 घंटे बिजली की कटौती, गर्मी और उमस से परेशान जनता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment