शिवपुरी तहसील के ऐरान गांव में एक किसान के खेत में 15 फीट लम्बे अजगर के निकल आने से हड़कंप मच गया आनन-फानन में इसकी सुचना वन विभाग सहित सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सर्प मित्र मशक्कत के बाद अजगर को काबू में कर उसका रेस्क्यू किया। बता दें इस दौरान अजगर ने सर्प मित्र पर कई बार हमला करने का प्रयास किया।
जानकारी के मुताबिक नरवर कस्बे से 10 किलोमीटर दूर ऐरान गांव का रहने वाला अवतार सिंह गुर्जर मंगलवार की रात अपने खेत पर था इसी दौरान उसे कुछ आवाजें सुनाई दीं थी। जब उसने थोड़ा पास जाकर टॉर्च जलाकर देखा तो उसकी आँखों के सामने विशालकाय अजगर था। अजगर को देखते ही भयभीत अवतार ने दूर हटकर ग्रामीणों को बुला लिया।
ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे सलमान पठान ने अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने सर्प मित्र पर कई वार हमला बोला, कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में लाया गया। पकड़े गए अजगर सांप की लंबाई 15 फीट की थी जिसे सुरक्षित मणिखेड़ा के जंगल में छोड़ दिया गया।

खेत में दिखा 15 फ़ीट लंबा अजगर, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment