Press "Enter" to skip to content

घर से खेत के लिए निकली 23 साल की विवाहिता का अपहरण कर ले गया राकेश लोधी, पहाड़ी पर जाकर किया रेप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक 23 साल की विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी, विवाहिता का अपरहण कर अपने साथ ले गया जहां आरोपी ने 8 दिनों विवाहिता के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया।


आरोपी के चंगुल से छूटकर आने के बाद विवाहिता ने इसकी शिकायत भौंती थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बीती रोज विवाहिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपरहण सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

ढला गांव की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दिए वयानों में बताया कि 3 जुलाई की रात 9 बजे अपने घर से खेत की और निकली थी इसी दौरान रास्ते में मुझे राकेश लोधी मिल गया और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने वाहन में बैठा कर ले गया।

राकेश मुझे पिछोर के मानपुर की पहाड़ी पर ले गया जहां उसने मुझे एक कमरे में रखा, इस दौरान राकेश ने मेरे साथ कई बार रेप किया। 10 जुलाई को में जैसे-तैसे राकेश के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची जहां मैने अपने पति को सारी बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 2 एन,366,343,506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!