Press "Enter" to skip to content

पत्नी और बच्चों को स्कूल भेज, पति ने पुस्तैनी घर पर लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में लिखा मर्जी से लगा रहा फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम कालोनी में मंगलवार की शाम एक शासकीय शिक्षिका के पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक की तलाश उसके परिजन दोपहर से कर रहे थे। युवक शहर की राजेश्वरी रोड पर ऑनलाइन कंप्यूटर सेंटर का संचालक था। पुलिस ने आज युवक के शव का पोस्टमार्टम आज बुधवार को कराया है। युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड में सिर्फ एक लाइन लिखी है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं।


जानकारी के मुताबिक संदीप श्रीवास्तव अपनी शिक्षिका पत्नी शिखा श्रीवास्तव के साथ शहर के पटेल नगर क्षेत्र में अपने दो बच्चों के साथ रहता था। बताया जाता है कि मंगल की सुबह करीब दस बजे इंदरगढ़ माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ पत्नी शिखा श्रीवास्तव को ग्वालियर बायपास पर छोड़ कर आया था।

इसके बाद संदीप अपने बच्चों को भी स्कूल छोड़ने गया, दोपहर बाद जब पत्नी पटेल नगर स्थित घर पहुंची तो उसका पति संदीप न तो घर पर मौजूद था और न ही वह दुकान पर था। कई फोन लगाने के बाद भी संदीप फोन भी नहीं उठ रहा था।

अनहोनी की आशंका के चलते शिखा ने परिजनों को सूचना दी और तलाश करते हुए परिजन श्रीराम कॉलोनी स्थित संदीप के पुश्तैनी मकान पर पहुंचे तो पड़ौसियों ने बताया कि काफी देर पहले वह घर अंदर गया है। परिजनों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो तीसरी मंजिल पर एक कमरे के अंदर संदीप का फंदे पर लटका मिला था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!