शिवपुरी: कर्नाटक जैन आचार्य संत कामकुमार नंदी जी की निर्मम हत्या के विरोध व हत्यारों पर त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को शिवपुरी में जैन समाज सड़कों पर उतरा। विरोध प्रदर्शन करते हुए सकल जैन समाज महा पंचायत समिति ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा हैं।
बता दें कि कर्नाटक के बेलगांव जिले में चिकोड़ी तालुक में नंदी पर्वत पर जैन तीर्थ स्थल पर जैन समाज के संत कामकुमार नंदी जी की 5 जुलाई को आरोपी हसन दलायत एवं नारायण मौला के द्वारा निर्मम हत्या कर उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके बोरवेल में डाल दिया था। संत की निर्मम हत्या के बाद पूरे भारत में जैन समाज आक्रोशित है इसी इसी के चलते आज शिवपुरी में जैन समाज ने विभिन्न मांगों को लेकर एक विरोध रैली भी निकाली है।
यह रखी प्रमुख मांगे
जैन मुनि की हत्या की साजिश का पूरा खुलासा जल्द से जल्द होना चाहिए।
जैन ट्रस्ट द्वारा आरोपियों को 6 लाख उधार देने के स्थान पर जैन मुनि द्वारा रुपए उधार देने की गलत व झूठी खबर को बंद होना चाहिए।
निर्मम हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए।
कर्नाटक में जैन संतों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।
कर्नाटक में जैन धर्म तीर्थ व संतों की सुरक्षा के लिए जैन संरक्षण बोर्ड की स्थापना होनी चाहिए।
सकल जैन समाज महा पंचायत समिति के महामंत्री सुरेंद्र जैन का कहना है कि अगर केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार ने उनकी मांगें जल्द ही नहीं मानी तो मध्यप्रदेश सहित पूरे भारतवर्ष में जैन समाज आमरण अनशन करेगा।

कर्नाटक में हुई जैन संत की हत्या का विरोध: रैली निकालकर प्रदर्शन किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment