Press "Enter" to skip to content

जमीन को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: हाथों में लटकाकर घायल महिला को लेकर एसपी ऑफिस पंहुचे परिजन / Shivpuri News

शिवपुरी एसपी ऑफिस एक परिवार झगडे में घायल हुई महिला को हाथों से लटकाकर एसपी की चौखट तक पहुंचे और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। बता दें कि भौंती थाना क्षेत्र के हमीरपुरा गांव में एक परिवार के चचेरे भाइयों के बीच रविवार की रात 10 बजे जमकर लाठी-डंडे चल गए थे। इस विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।


एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचे रविंद्र पुत्र बद्रीप्रसाद लोधी (23) ने बताया कि मेरे परिवार के चचेरे भाई से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चला आ रहा है। रात 10 बजे में अपने खेत पर जा रहा था इसी दौरान प्रकाश लोधी और बल्लू लोधी, रामकिशन लोधी ने मुझे जमीनी विवाद के चलते घेर लिया और जमकर मारपीट कर दी। मैं जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भाग कर घर पहुंचा जहां पूरी घटना मैनें घर पर बताई। जब इसका विरोध मेरी मां गीता, मेरी भाभी नीरज ,भतीजी राखी ने किया तो मनीषा लोधी, रेखा लोधी, सावत्री लोधी ,राजकुमारी लोधी ने एक जुट होकर मेरी मां गीता मेरी भाभी नीरज,भतीजी राखी के साथ जमकर मारपीट कर दी। झगडा खत्म होने के बाद रामकिशन लोधी ने मेरी भाभी नीरज के पैरो में और मेरी मां गीता के सिर में कुल्हाडी मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बता दें कि इस झगडे में दूसरे पक्ष से प्रकाश पुत्र मुन्नालाल लोधी (27) ने भी भौंती थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस झगडे में प्रकाश पुत्र मुन्नालाल लोधी, उसके भाई वीरसिह लोधी की पत्नि मनीषा लोधी और भाभी रेखा लोधी भी घायल हुए है। भौंती थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!