Press "Enter" to skip to content

रामवीर यादव और श्रीप्रकाश शर्मा आमने सामने: रामवीर यादव बोलें अध्यक्ष फर्जी नियुक्ति कर रहे, अध्यक्ष ने किया पलटवार / Shivpuri News

शिवपुरी: जब से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने भाजपा छोड कांग्रेस का दामन थामा है तब से ही वह कोलारस में कांग्रेस की और से अपने आप को प्रमुख दाबेदार मान रहे है। अभी तक वह कोलारस विधानसभा से अपना टिकिट पक्का मानकर क्षेत्र में जनसंपर्क में जुट गए है। इसी बीच आज उसके बेटे की पोस्ट से बबाल मच गया है।

उनके बेटे ने फेसबुक पर एक पत्र पोस्ट करते हुए लिखा है कि आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी आपसे निवेदन है कि शिवपुरी से पंडित श्रीप्रकाश शर्मा जी शहर कांग्रेस अध्यक्ष को हटा देना चाहिए,ये व्यक्ति जिले में कांग्रेस पार्टी को खतम करने पर तुले हुए है,इनको कार्यक्षेत्र शिवपुरी की 139 पोलिंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था,जबकि इनके द्धारा फर्जी नियुक्तियां की जा रही है। जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में असंतोष दिखाई दे रहा है। जिसका हमको इनके द्धारा किए गए कृत्य से भारी नुकसान उठाना पढ सकता है।

श्री प्रकाश शर्मा ने कहा की रामवीर 4 दिन पहले कांग्रेस में आया है। यह प्रश्न उठाने लगा। शिवपुरी शहर के 25 लोगों को ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने पदाधिकारी बना दिया है। वह हम रोज बनाते हैं जबकि यह पार्षदों को बुलाकर मीटिंग लेते हैं। जबकि अध्यक्ष में हूं शहर के निवासियों को बुलाकर ग्रामीण में पदाधिकारी बना रहे हैं। यह तरीका भी तो गलत है, एक व्यक्ति की गलत नियुक्ति हो गई थी यह नियुक्ति महज इसलिए की गई थी कि जिससे इन्हें समझ में आए कि एक नियुक्ति से कितनी मिर्ची लगती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!