Press "Enter" to skip to content

गेहूं की बोरी चुराते हुए युवक पकड़ाया: लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस ने जेब से बरामद किया चाकू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड थाना क्षेत्र के धोरिया रोड पर रविवार को एक घर से गेहूं की बोरी चुराते हुए एक युवक को पकड़ा है। इस दौरान भीड़ ने उससे मारपीट भी की। सूचना मिलते मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसे छुड़ा कर अपने कब्जे में ले लिया। रंगे हाथों पकड़ा गया युवक स्मैक का आदी बताया गया है। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।


बैराड़ के धौरिया रोड पर पब्लिक ने जिस युवक को एक घर से गेहूं की बोरी चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। पकडे गए युवक की पहचान पुलिस ने गिरवानी गांव के रहने वाले नीलम रावत के रूप में की है। तलाशी के दौरान नीलम रावत की जेब से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी से चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 25 बी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!