Press "Enter" to skip to content

बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला ट्रैफिककर्मी से अभद्रता की, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के पोहरी बायपास स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के सामने पल्सर सवार तीन बदमाशों ने महिला ट्रैफिककर्मी से अभद्रता कर दी। मोबाइल लूटने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर तीनों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक थाने की महिला आरक्षक प्रिया मांझी (24) पुत्री रामेश्वर मांझी निवासी हीराबाग के सामने भदौरा रविवार की सुबह कंट्रोल रूम की तरफ जा रहीं थीं।


तभी पल्सर बाइक क्रमांक एमपी33 जेडसी 5221 से तीन बदमाश आए और बदतमीजी करने लगे। ट्रैफिककर्मी ने अपनी स्कूटी रोककर डिग्गी से मोबाइल निकाला और परिजनों को सूचना दी। इसी दौरान बदमाशों ने मोबाइल लूटने का प्रयास किया। प्रिया मांझी के चिल्लाने पर तीनों बदमाश भाग गए। कोतवाली पुलिस ने धारा 393 आईपीसी एवं 11/13 एमपीडीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी उत्सव (20) पुत्र दिलीप शर्मा निवासी कूड़ा जागीर थाना तेंदुआ और सत्यम (18) पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी श्रीराम कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शिवम पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी देवरीकलां थाना बैराड़ की तलाश जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!