शिवपुरी: महीनों से जिस कुंड की सफाई हुई, वहां की सफाई कराने के लिए एनजीओ आगे आया और उसने पटेल पार्क के कुछ साथियों को साथ लेकर बाणगंगा स्थित अति प्राचीन स्थल की सफाई की. जिससे कुंड में जमी काई और गंदगी साफ हो गईl नतीजा यह निकला कि सफाई के बाद लोग उस कुंड में नहा कर हर्ष जाहिर करने लगे. दरअसल शहर के बाणगंगा रोड स्थित अति प्राचीन स्थल वाणगंगा परिसर में बावन कुंड बने हैं, जिनके बारे में किवदंती है कि यह महाभारत कालीन है और यहां पर अर्जुन ने जब तीर छोड़ा था तो इस कुंड में पानी निकला था. एनजीओ वेटरन संस्था से जुड़े साथियों ने इस कुंड की सफाई का बीड़ा अपने कंधों पर उठाया और नगरपालिका से इस बाबत चर्चा की तो पटेल पार्क में काम करने वाले मालियों और कर्मचारियों को यहां की सफाई के लिए लगाया.
नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने अधिकारियों से कहा यहां सफाई नियमित होना चाहिए, साथ ही बोर्ड लगना चाहिए कि फूल, पत्ती और गंदगी इस कुंड में लोग ना डालें. ऐसे में अब इस कुंड में किसी भी तरह से कोई गंदगी डालने वालों पर सीधी कार्रवाई नपा करेगी.







Be First to Comment