Press "Enter" to skip to content

जीजा-साले ने किया मोर और तीतर का शिकार: गोली चलाने के बाद वनकर्मियों ने शिकारियों को पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: तेंदुआ थाना क्षेत्र के कोटा नाका गांव के पास जंगल से 2 शिकारी जीजा-साले को वनकर्मियों ने पकड़ा है। इनके पास से मृत अवस्था में एक मोर और एक तीतर बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से वनकर्मियों ने एक बंदूक भी बरामद की है।


जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के मझोला गांव का रहने वाला राजवीर मोगिया, धोबनी गांव के रहने वाले अपने बहनोई उम्मेद मोगिया के साथ अपने गांव मझोला राजस्थान के लिए बाइक (MP 31 MH 2661) पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान दोनों जीजा-साले कोटा नाका के पास शिकार के लिए रुक गए थे। दोनों के पास एक बंदूक भी थी।

बताया गया है कि दोनों ने शिकार के लिए गोली चला दी थी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने कोटा नाका के बीट गार्ड दिनेश सिंह भदौरिया को सूचना दी। सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में बीट गार्ड ने दोनों शिकारियों को कुमरौआ रोड से पकड़ लिया।

जब दोनों शिकारियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से एक मोर और एक तीतर का शव बरामद हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने शिकारियों पर मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!