शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के गिरवानी गांव के पास शनिवार की शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस घटना में 3 से 4 लोग घायल हुए थे घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान बीती रात मानिकपुर गांव के रहने वाले रामस्वरूप यादव उम्र 40 वर्ष ने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के मानिकपुर के रहने वाले महेंद्र यादव ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामस्वरूप यादव गांव के कुछ लोगों के साथ ऑटो में सवार होकर गांव की ओर वापस आ रहा था इसी दौरान गरमानी गांव के पास पुलिया पर ऑटो बेकाबू होकर पलट गया था।
घटना की सूचना मिलने के बाद मैंने अपने भाई रामस्वरूप यादव को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां रात्रि में उपचार के दौरान रामस्वरूप यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चाचा के सामने भतीजे को कुचला
शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के कलोथरा फाटक फोरलेन हाईवे पर चाचा के सामने उसके भतीजे को टैंकर ने कुचल दिया। इस घटना एक युवक की मौत हुई है साथ दो लोग घायल हुए है। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हारी के रहने वाले गजेन्द्र मोगिया उसका भाई दाताराम मोगिया, दामाद बाल सिंह मोगिया एक बाइक पर व गजेन्द्र मोगिया का भतीजा फूल सिंह मोगिया (20), मंगल मोगिया और कन्हैया मोगिया दूसरी बाइक पर सवार होकर मोहना की और किसी काम से जा रहे थे इसी दौरान फोरलेन हाइवे पर कलोथरा फाटक के पास एक टेंकर (HR-55-T-0821) ने बाइक फूल सिंह मोगिया की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में फूल सिंह मोगिया (20) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई साथ ही मंगल मोगिया और कन्हैया मोगिया घायल हुए। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने ट्रक को जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेकाबू ऑटो पलटने से हुई एक की मौत, इधर चाचा के सामने भतीजे को कुचला, हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment