Press "Enter" to skip to content

मनचले प्रेमी ने कर दिया था 15 साल की नाबालिग को परेशान, देखकर बजाता था सीटी / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 साल की किशोरी के साथ एक युवक लगातार छेड़छाड़ कर रहा था। जब यह ज्यादा होने लगी तो नाबालिग ने आरोपी की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354-डी, 506 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज विवेचना में लिया गया।


यह है मामला

किशोरी ने पुलिस को बताया कि 3 जुलाई की सुबह 7 बजे मैं घर से थोड़ी दूर सरकारी हैडपंप से पानी भर कर लौट रही थी। रास्ते में अर्जुन लोधी का घर पड़ता है। वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी अर्जुन लोधी ने हाथ पकड़ लिया। मैने उससे कहा कि मैं अपने मम्मी-पापा से कह दूंगी तो अर्जुन लोधी मुझसे बोला अगर तुमने अपने मम्मी-पापा को बताई तो तेरे भाई को मार डालूंगा। डर के मारे मैने किसी को कुछ नहीं बताया। फिर दूसरे दिन मैं अपने कुआं पर जा रही थी। तभी अर्जुन लोधी मेरे पीछे-पीछे आया, और मुझे देख कर सीटी बजाने लगा। फिर मैं अपने घर आ गई। इसके बाद अर्जुन लोधी आए दिन मेरे घर के बाहर आता है गाड़ी का हार्न बजाता है। मैं कहीं भी जाती हूं तो मेरा पीछा करता है। परेशान हो कर मैने शुक्रवार को सारी बात अपनी मां को बता दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!