शिवपुरी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) शिवपुरी द्वारा विद्युत विभाग द्वारा एक मामला कोर्ट में पेश किया गया था। जिस पर माननीय न्यायलय द्वारा मामले के आरोपी आनन्द यादव पुत्र नारायण सिंह यादव निवासी ग्राम बलेरा थाना कोलारस जिला शिवपुरी एवं दूसरे आरोपी अशोक पुत्र श्री हज्जु यादव निवासी ग्राम बलेरा थाना कोलारस जिला शिवपुरी के मामले में विचारण करते हुए माननीय न्यायाधीश श्री अमित कुमार गुप्ता विशेष न्यायाधीश शिवपुरी द्वारा दोनो आरोपियों को निर्दोष मानते हुए दोष मुक्त किया. मामले में पैरवी अधिवक्ता बहादुर सिंह रावत द्वारा की गई.
जिनके द्वारा अपनी दलील में गवाह और दस्तावेजों को असत्य ठहराया। प्रकरण में उपरोक्त विवेचना के आधार पर यह तथ्य युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित न होने से कि अभियुक्त आनन्द यादव द्वारा दिनांक 02.11.2018 को समय 02:30 बजे, ग्राम बलेरा, थाना कोलारस, जिला शिवपुरी म०प्र० में, बिना वैध कनेक्शन के अवैध रूप से 100 केव्हीए एक्समायर से पी.वी.सी. के तीन तार डायरेक्ट जोड़कर खेत में स्थित 05 एच०पी० की विद्युत मोटर चलाकर टमाटर की फसल में सिंचाई कर विद्युत का उपयोग / उपभोग किया। जो न्यायालय ने प्रमाणित नहीं पाया फलतः अभियुक्त को अधिनियम की धारा 135 के अधीन दोषमुक्त किया जाता है।
एवं दूसरे आरोपी के प्रकरण में उपरोक्त विवेचना के आधार पर यह तथ्य युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित न होने से कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 02.11.2018 को समय 01:00 बजे, ग्राम बलेरा, थाना कोलारस, जिला शिवपुरी म0प्र0 में बिना वैध विद्युत कनेक्शन के अवैध रूप से 25 केव्हीए एक्समायर से पी.वी.सी. के तीन तार डायरेक्ट जोड़कर खेत में स्थित 03 एच०पी० की विद्युत मोटर चलाकर टमाटर की फसल में सिंचाई कर विद्युत का उपयोग / उपभोग किया। जो न्यायलय ने प्रमाणित नहीं पाया फलतः अभियुक्त को अधिनियम की धारा 135 (1) (क) के अधीन दोषमुक्त किया जाता है। माननीय न्यायालय द्वारा दोनों ही मामलों में ग्रामीणों को दोषमुक्ति का निर्णय दिया गया।

बिजली चोरी प्रकरण में 2 आरोपियों को न्यायालय ने किया दोषमुक्त, बहादुर सिंह रावत ने की पैरवी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment