Press "Enter" to skip to content

सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना: डेढ़ लाख की चोरी, पिता के इलाज कराने अस्पताल में था परिवार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे के कटरा मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित अपने पिता का उपचार कराने के लिए शिवपुरी के एक निजी अस्पताल में अपने परिवार के साथ रुका हुआ था।


रवि परिहार पुत्र लाखन सिंह परिहार उम्र 23 साल ने बताया कि 3 जुलाई को मेरे पिता को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद मैं और मेरा परिवार पिता का उपचार कराने के लिए शिवपुरी के एक निजी अस्पताल आ गए थे। मेरे घर पर ताला लगा हुआ था। गुरुवार की रात चोरों ने मेरे सुने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शुक्रवार सुबह मेरे पड़ोस में रहने वाली मेरी भाभी ने फोन कर बताया कि तुम्हारे मकान का ताला टूटा हुआ पड़ा है। जब दोपहर में मैंने घर जाकर देखा तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। घर की अलमारी में सवा लाख रुपए के जेवरात सहित अलमारी में रखे 25 हजार रुपए नगदी चोरी हो चुके थे। इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज करा दी गई। थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!