Press "Enter" to skip to content

खेत पर बैठे युवक में पुरानी रजिश के चलते मारी गोली, भागते समय कमर के नीचे गोली लगी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवक में गोली मार दी। घायल को पहले देर रात 11 बजे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कुंडलपुर गांव के रहने बाले प्रमोद पाल पुत्र गिरन पाल ने बताया कि गांव में उसके खेत के पास राजेंद्र पाल का खेत है। राजेंद्र पाल से पुराना विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की शाम 7 बजे में अपने खेत पर था इसी दौरान राजेंद्र पाल के साथ मेहरवान पाल, अतर सिंह पाल, धीरज पाल और पातीराम पाल मुझे मारने आ गए, राजेंद्र पाल के हाथ में बंदूक थी।

जिन्हें देख में अपनी जान बचा कर भाग खड़ा हुआ। इसी दौरान राजेंद्र पाल ने पीछे से गोली मार दी, गोली मेरे कमर के नीचे लगी। गोली मारने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज करा दी थी। पुलिस ने राजेंद्र पाल और सके साथ मेहरवान पाल, अतर सिंह पाल, धीरज पाल और पातीराम पाल के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!