शिवपुरी: जिले के करैरा तहसील के ग्राम अमोलपटा के रहने वाले दो किसानों की जमीन पर बोई हुई मूंगफली की फसल को गांव के ही रहने वाले एक दबंग ने ट्रैक्टर से जोत दिया। इसकी शिकायत किसान ने अमोला थाने में दर्ज कराई थी मामला जमीन से जुड़ा होने के कारण आज किसानों ने इसकी शिकायत करैरा तहसीलदार के समक्ष पहुंचकर दर्ज कराई है। किसानों ने पुनः फसल करने के लिए आर्थिक सहायता सहित आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है।
करैरा तहसील में शिकायत लेकर पहुंचे पातीराम पुत्र हरगोविंद लोधी और कैलाश पुत्र बैजनाथ सिंह लोधी निवासी ग्राम अमोलपटा ने बताया यह हमारी जमीन अमोलपटा गांव में है।
जमीन के दस्तावेजों में हमारे ही नाम पर अंकित है हमने अपनी जमीन पर मूंगफली की फसल बोई हुई थी फसल उग आई थी लेकिन आपसी विवाद के चलते बीपी परमार पुत्र बलबीर परमार ने मंगलवार की रात करीब 12:00 बजे हमारी पूरी खेत में खड़ी हुई फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया इसके कारण हमें 55 हजार रुपए का नुकसान हुआ है अब अगर पुनः फसल की बुवाई करते हैं तो उतना ही पैसा फसल की बुवाई में लग्गत के रूप में लग जाएगा।
दोनों किसानों ने मिलकर आज तहसीलदार से फसल करने के लिए खाद बीज और जुताई के कार्य में लगने वाली लागत में मदद करने की गुहार लगाई है साथ ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की भी मांग की है पीड़ित किसानों ने तहसीलदार के समक्ष जमीन की नकल प्रस्तुत की थी।

12 बीघा खेत मूंगफली फसल दबंगो ने जोती: तहसीलदार से मांगी पुनः फसल करने के लिए आर्थिक सहायता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment