शिवपुरी: भाजपा के नेताओं की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। बैजनाथ सिंह यादव और राकेश गुप्ता के पार्टी छोड़ने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता जितेंद्र जैन गोटू की भी नाराजगी के चलते पार्टी छोड़ने की चर्चा चल ही रही थी कि अब इसमें एक और नया नाम भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पैनलिस्ट रहे धैर्यवर्धन शर्मा का भी जुड़ गया है। धैर्य वर्धन कांग्रेस की ओर से पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है।
भाजपा छोड़ चुके या नाराज चल रहे नेता विगत दिनों हादसे का शिकार हुए लोधी दंपत्ति के निवास ग्राम कुटवारा में उनके घर सहानुभूति जताने पहुंचे थे। सबसे पहले यहां जब गोटू पहुंचे। उनके ठीक पीछे हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बैजनाथ सिंह यादव के बेटे रामवीर सिंह यादव पहुंच गए और 5 मिनट के अंतराल में ही वहां भाजपा के नेता धैर्यवर्धन शर्मा आ गए। इन तीनों के बीच राजनीति पर जमकर चर्चाएं हुई और बैठक के दौरान ही रामवीर यादव ने धैर्यवर्धन शर्मा को कांग्रेस में आने का न्योता दे दिया।
धैर्यवर्धन ने कहा यह बात सही है मुझे रामवीर यादव ने कांग्रेस में आने का प्रस्ताव दियाl बोले- लंबा समय हो गया अब आप कांग्रेस ज्वाइन कर लोl मैंने कहा मेरे मन में जो बात है वह सार्वजनिक नहीं कहूंगा। पार्टी फोरम पर अपनी बात रख लूंगाl जहां तक नेताओं की बात है तो बाकड़े मंदिर के नीचे शिवपुरी विस कैसी है, यह कई नेताओं को नहीं मालूम और वह जनप्रतिनिधि बन जाते हैंl सोशल साइट पर मेरे बारे में बहुत चल रहा है, यह लोगों की भावना है। पर मैं सार्वजनिक नहीं कहूंगा, अपनी बात मौका मिलते पार्टी फोरम पर अवश्य रखूंगा।
पूर्व जिपं अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू जिनके खुद भाजपा से नाराजगी के चलते कांग्रेस में आने की चर्चाएं चल रही हैं, उनका कहना है मुझे ना तो रामवीर जी ने कांग्रेस में आने का कोई प्रस्ताव दिया। न उनसे मेरी चर्चा ज्यादा हुई। इतना अवश्य है कि वह धैर्य वर्धन शर्मा जी से कह रहे थे कांग्रेस ज्वाइन कर लो। इसके बाद कुछ धार्मिक और चातुर्मास प्रासंगिक चर्चाएं भी होने लगीं।

भाजपा नेता धैर्यवर्धन को मिला कांग्रेस में जाने का प्रस्ताव, नाराज गोटू व भाजपा छोड़ चुके रामवीर के साथ शेयर की फोटो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- किस्तें भरने के बाद भी बाइक जब्त करने पहुंचे लोग, कर्मचारी पर 4 किस्त हड़पने का आरोप / Shivpuri Newsकिस्तें भरने के बाद भी बाइक जब्त करने पहुंचे लोग, कर्मचारी पर 4 किस्त हड़पने का आरोप / Shivpuri News

- फर्जी केस में फंसाने का आरोप, युवक ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- शिवपुरी में पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा, पति ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- बदरवास में सांड से टकराकर बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, हाथ पर ‘राजू’ नाम का टैटू / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment