शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना अनतर्गत लुकवासा चौकी क्षेत्र में रविवार की रात डोडियाई रोड़ पर बने एक मकान में बदमाशों ने घुसकर पूर्व कोटवार को बंधक बनाकर उसे मरणाशन्न हाल में छोड़ घर में रखा लाखों का सोयाबीन सहित मसूर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है। वहीं, मारपीट से हुए गंभीर घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बुजुर्ग के सिर में 20 टांके, दोनों हाथ फ्रैक्चर और पैरों में गंभीर चोट आई हैं।
डोडियाई गांव के रहने वाले राकेश परिहार ने बताया कि मेरा मकान देहरदा तिराहे से लगभग आधा किलोमीटर की दुरी पर डोडियाई रोड़ पर है। मेरे मकान में 35 क्विंटल सोयाबीन और 15 क्विंटल मसूर बोरियों में भरी रखी थी। जिसे में बीज के तौर पर गुना से खरीदकर लाया था। रविवार की रात में अपने गांव डोडियाई में अपने परिवार के साथ सोया हुआ था और मेरे पिता श्रीकृष्ण परिहार (65) मकान पर अकेले सोए हुए थे।
रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाश मेरे मकान की शटर तोड़कर घुसे और मेरे पिता को बंधक बना लिया फिर उनकी लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट कर दी। जब मेरे पिता बदमाशों की मारपीट से बेहोश इसके बाद बदमाश मेरे पिता को मरणाशन्न हाल में छोड़ घर में रखी 35 क्विंटल सरसों और 15 क्विंटल मसूर जो बोरियों में भरी रखी थीं उन्हें लूट ले गए।
राकेश परिहार ने बताया मकान पर लूट का मालूम मुझे तब लगा जब सुबह पांच बजे मेरे पिता को होश आया और वह जैसे तैसे घर पहुंचे। घर पहुंचकर मेरे पिता ने सारी घटना बताई। इसके बाद मैंने अपने पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। लूट की वारदात की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है। बता दें कि घायल श्रीकृष्ण परिहार डोडियाई गांव के पूर्व कोटवार रह चुके हैं और अब उनकी जगह उनका बेटा राकेश परिहार गांव का कोटवार है। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोटवार को मारपीट कर मरणासन्न कर लाखों का सोयाबीन सहित मसूर के बीज ले गए बदमाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- किस्तें भरने के बाद भी बाइक जब्त करने पहुंचे लोग, कर्मचारी पर 4 किस्त हड़पने का आरोप / Shivpuri Newsकिस्तें भरने के बाद भी बाइक जब्त करने पहुंचे लोग, कर्मचारी पर 4 किस्त हड़पने का आरोप / Shivpuri News

- फर्जी केस में फंसाने का आरोप, युवक ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- शिवपुरी में पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा, पति ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- बदरवास में सांड से टकराकर बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, हाथ पर ‘राजू’ नाम का टैटू / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment