शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में एक बुजुर्ग महिला के टॉयलेट में बंद मुर्गी, उसके दो बच्चे और मुर्गी के अंडे को एक नागिन ने अपना शिकार बना लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सर्प मित्र द्वारा नागिन का सफल रेस्क्यू किया गया। बता दें कि रेस्क्यू के बाद नागिन ने मुर्गी के निगले अंडों को उगल दिया जिसे देख लोग हैरत में पड़ गए।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे के पार वाली माता मंदिर के पीछे के रहने वाली बुजुर्ग महिला सावित्री कुशवाह (65) ने अपने शौचालय में मुर्गी पालन कर रखा था। शनिवार की रात शौचालय में एक काली नागिन घुस गई। नागिन ने शौचालय में बंद एक मुर्गी उसके दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही काली नागिन मुर्गी के अण्डों को भी निगल लिया।
रविवार सुबह जब सावित्री ने अपनी मुर्गी को शौचालय से बाहर निकालने के लिए दरवाजा खोला तो शौचालय में एक काली नागिन अपना फन फैलाए बैठी हुई थी। नागिन के पास मुर्गी और उसके दो बच्चे मृत अवस्था में पड़े हुए मिले थे। नागिन के होने की सुचना तत्काल सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई मौके पर पहुंचे। सर्प मित्र ने नागिन का रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान नागिन ने कई बार सर्प मित्र को डसने का प्रयास किया।
रेस्क्यू के बाद नागिन ने उगले मुर्गी के अंडे
नागिन को अपने कब्जे में लेने के बाद जब सर्प मित्र सलमान पठान ने नागिन द्वारा निगले हुए अंडों को बाहर निकलवाया। जिसे देखने वाले दंग रह गए। सर्प मित्र ने बताया कि कोई भी सांप अपने आकार से दुगनी चीज को आसानी निगल जाता है और जब सांप को खतरा महसूस होता है तो वही भोजन को वापस बाहर उगल देता है। पठान ने नागिन को सुरक्षित पकड़कर उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
बता दें कि सर्प मित्र सलमान पठान गांव और शहर के लोगों से लगातार अपील भी कर रहे हैं। कभी भी किसी बेज़बान जीव जंतु को ना मारे क्योंकि जानवर हमारे पर्यावरण का हिस्सा होते हैं। अगर आपके आसपास कहीं भी जंगली जानवर या फिर जहरीले सांप दिखाई दें तो वह उनसे या फिर वन विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

मुर्गी के अंडे को नागिन ने निगला, बाद में उगल दिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- किस्तें भरने के बाद भी बाइक जब्त करने पहुंचे लोग, कर्मचारी पर 4 किस्त हड़पने का आरोप / Shivpuri Newsकिस्तें भरने के बाद भी बाइक जब्त करने पहुंचे लोग, कर्मचारी पर 4 किस्त हड़पने का आरोप / Shivpuri News

- फर्जी केस में फंसाने का आरोप, युवक ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- शिवपुरी में पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा, पति ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- बदरवास में सांड से टकराकर बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, हाथ पर ‘राजू’ नाम का टैटू / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment