शिवपुरी। समावेशित समाज की परिकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु किए जा रहे प्रयासों के तहत हर साल 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व विकलांग दिवस मनाने की अभिनव पहल शुरू हुई। इस क्रम में विजय धर्म सूरी मंदिर वीर तत्व प्रकाशक ट्रस्ट द्वारा विश्व विकलांग दिवस पर अपनी कर्मठता लगन एवं निष्ठा से शासकीय दायित्व का निर्वहन कर रहे दिव्यांग शिक्षक अरविंद कुमार जैन का शॉल श्रीफल भेंट कर फूल मालाओं सेआत्मीय सम्मान किया गया ।ट्रस्ट अध्यक्ष सेवंती भाई पारेख सचिव महेश भाई गांधी ट्रस्टी वल्लभ भंसाली मुंबई, धर्मेंद्र गूगलिया , दशरथमल सांखला, मुकेश भांडावत, मुकेश जैन रतलाम, जय कोठारी ग्वालियर ,मंगल भंसाली मुंबई की सहमति एवं निर्देश पर जिले में ट्रस्ट के प्रबंधक यशवंत जैन द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस स्थानीय ब्हीटीपी उमावि परिसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री जैन ने अपने संबोधन में संसार भर में निशक्त व्यक्तियों के लिए किए जा रहे सेवाभावी प्रयासों एवं उनको जीवन में आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए बनाए जा रहे कानूनों के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। समाजसेवी डॉ महेश आदिवासी द्वारा भी दिव्यांग शिक्षक अरविंद कुमार जैन को सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त ट्रस्ट प्रबंधक यशवंत जैन ने किया।

विश्व विकलांग दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षक अरविंद कुमार जैन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment