शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 4 दिसंबर शनिवार को शिवपुरी में आ रहे हैं। उनके प्रथम नगर आगमन पर अभूतपूर्व आतिशी स्वागत की तैयारियां विभिन्न वर्गों के द्वारा की जा रही हैं। राजनीति में जन नायक कहे जाने वाले कैबिनेट मंत्री के स्वागत के लिए मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों को शुक्रवार के दिन पूरे नगर में पीले चावल देकर न्यौता दिया गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी पीढ़ियों से गढ़ है। यहां के नागरिकों से कैबिनेट मंत्री का पारिवारिक जुड़ाव है। केंद्र में उनकी ताजपोशी के बाद शिवपुरी में हो रहे उनके प्रथम आगमन को लेकर भाजपा नेता.कार्यकर्ताओं के साथ.साथ नागरिकों में भी बड़ा उत्साह है। कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन भी पूरी मुश्तैदी के साथ जुटा हुआ है। कार्यक्रम के बारे में जो अधिकृत जानकारी मिली है उसके अनुसार केंद्रीय मंत्री 4 दिसंबर शाम 5 बजे गुना वायपास से शहर में रोड शो के साथ प्रवेश करेंगे। जिसके बाद झांसी तिराहाए गुरुद्वारा चौराहाए राजेश्वरी रोडए अस्पताल चौराहाए कोर्ट रोडए गांधी चौकए माधव चौकए पुराना बस स्टैंड होते हुए रोड शो के रूप में सिंधिया परिणय वाटिका पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
मंत्री और कलेक्टर.एसपी ने नेता कार्यकर्ताओं के साथ लिया तैयारियों का जायजा
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नगर आगमन को लेकर जिला कलेक्टर अक्षय कुमार और एसपी राजेशसिंह चंदेल ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। रोड शो के दौरान जो रूट निर्धारित किया गया है उसका निरीक्षण भी कलेक्टर.एसपी ने बुधवार को भाजपा के मंत्री सुरेश राठखेड़ाए जिलाध्यक्ष राजू बाथम एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रोड शो के दौरान होने वाले स्वागत के स्थानों को लेकर भी चर्चा की। बुधवार को रोड शो को लेकर तैयारियों का जायजा लेने राज्य मंत्री पीडब्ल्यूडी सुरेश राठखेड़ाए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथमए युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्माए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा व हरवीर रघुवंशी भी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल के साथ मौजूद थे। व्यवस्था के लिए कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया भी साथ थे।

सिंधिया के आगवानी व स्वागत के लिए मंत्री राठखेड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों को पीले चावल देकर दिया निमंतरण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment