शिवपुरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया व महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देशन व जिलाध्यक्ष राजू बाथम की सहमति से भाजपा नेत्री श्रीमती सीमा शिवहरे को भाजपा महिला मोर्चा शिवपुरी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे भाजपा पार्टी के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय थी। महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने पर श्रीमती शिवहरे को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी हैं। जिनमें पूर्व अध्यक्ष मंजुला जैन, रश्मि गुप्ता, नीलम बघेल, सरोज धाकड़, लक्ष्मी जाटव, मिथलेश उत्तरा तिवारी, लक्ष्मी कुशवाहा सहित अनेक लोगों ने बधाई शुभकामनाएं दी है। साथ ही सीमा शिवहरे को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी सीमा शिवहरे / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- महिला बाल विकास और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दो गांवों में रुकवाए बाल विवाह / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते कल इन क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद / Shivpuri News
- चिंताहरण हनुमान मंदिर में चोरी, भगवान के चांदी के गहने ले उड़े चोर, रन्नौद में आस्था पर प्रहार, मंदिर का ताला तोड़कर वारदात / Shivpuri News
- दबंगों के कब्जे से मुक्त हुई गरीब की निजी भूमि, एसडीएम अनुपम शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई / Shivpuri News





Be First to Comment