शिवपुरी: जिले की जनपद पंचायत करैरा के ग्राम पंचायत अमोला क्रेशर में आवास दिलाने के नाम पर सहायक सचिव द्वारा 5000 रुपए प्रति व्यक्ति की मांग की जा रही है. ऐसी शिकायत आज कलेक्टर से जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा की गई है.
जानकारी के अनुसार अमोला क्रेशर गांव के रहने वाले ललन सिंह, राकेश, घनश्याम, कमल सिंह ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम पंचायत के सहायक सचिव संतोष कोली के भ्रष्टाचार से वह लगातार परेशान हैं और पैसे की मांग की जाती है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर स्वीकृत कराने की एवज में गांव के सभी लोगों से 5000 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से मांग की जा रही है. संतोष कोली द्वारा कहा जाता है कि अधिकारी और नेताओं से डरता नहीं हूं. वही ग्रामीणों ने संतोष कोली पर कार्रवाई की मांग की है. और ईमानदार सहायक सचिव की पोस्टिंग की गुहार लगाई है.

अमोला क्रेशर में आवास दिलाने के नाम पर सहायक सचिव संतोष कोली मांग रहा 5 हजार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News





Be First to Comment