शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे की नई कॉलोनी में चोरों ने शिव मंदिर को अपना निशाना बना लिया। चोर मंदिर से हजारों रुपए का सामान चुरा कर अपने साथ ले गए। मंदिर के पुजारी ने इसकी शिकायत करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे के पुरानी पावर हाउस के पास नई कॉलोनी में शिव धाम नाम का एक मंदिर है। यहां चोरों ने रविवार व सोमवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए साईं बाबा एवं माता का छत्र, घंटा, माता के चांदी का मुकुट, कसेडिया, कलश और दानपात्र सहित बक्से में चढ़ाने की रखे हुई लगभग 1700 रुपए भी चोरी कर लिए।
मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने घुसे चोर शंकर जी की पिंडी पर लगे अष्टधातु के सर्प को भी अपने साथ ले गए। सुबह जब क्षेत्रीय लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तब इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद एकजुट होकर सभी लोगों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। करैरा पुलिस ने चोरी के इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिव मंदिर में चोरो का आतंक: शंकर भगवान के सर्प व मुकुट सहित कीमती सामान चुरा ले गए चोर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वैकल्पिक ईंधन के उपयोग पर कलेक्टर की बैठक, दाम बढ़ाने पर होगी कार्रवाई / Shivpuri News<br>
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- अवैध सूदखोरी और धमकी की शिकायत: युवक ने थाना देहात में दिया आवेदन, ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment