Press "Enter" to skip to content

सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News

शिवपुरी: क्षेत्र की रेल सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस क्षेत्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है।

रेल मंत्रालय ने अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस तथा कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान की है। इस फैसले से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस संबंध में जानकारी केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर साझा की।

पत्र पर त्वरित कार्रवाई

बताया गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 26 फरवरी 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अशोकनगर और कोलारस में इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। उनके आग्रह पर रेल मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्टॉपेज को मंजूरी दे दी।

अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस और कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे छात्रों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को विशेष लाभ होने की उम्मीद है, साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

रेल मंत्री के प्रति जताया आभार

इस उपलब्धि पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा नरेंद्र मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी मंत्रालय Whole of Government दृष्टिकोण के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

सिंधिया ने विश्वास जताया कि यह निर्णय अशोकनगर और कोलारस क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगा और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत करेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!