Press "Enter" to skip to content

खेड़ापति दरबार में प्रस्तावित कथा कार्यक्रम स्थगित, नई तिथि बाद में घोषित होगी / Shivpuri News

शिवपुरी। खेड़ापति दरबार में आयोजित होने वाली आगामी कथा एवं धार्मिक कार्यक्रम को वर्तमान परिस्थितियों के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय श्री खेड़ापति दरबार सेवा समिति द्वारा लिया गया है।

समिति द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि अमेरिका, ईरान और इराक सहित कई देशों से आने वाले लगभग 80 प्रतिशत विदेशी भक्त वर्तमान हालात और महामारी के कारण भारत आने में असमर्थ हैं। वहीं दरबार से जुड़े कुछ विदेशी शिष्यों और उनके परिवारजनों के आकस्मिक निधन के कारण भी श्रद्धालुओं में शोक का माहौल है।

इसके अलावा आयोजन के दौरान प्रतिदिन करीब 20 से 30 हजार श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था की जानी थी, लेकिन मौजूदा हालात में गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध न होने से व्यवस्थागत कठिनाइयां सामने आ रही हैं।

दरबार सेवा समिति के अनुसार इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए कथा कार्यक्रम को अगली सूचना तक स्थगित किया गया है। स्थिति सामान्य होने पर नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

हालांकि समिति ने स्पष्ट किया है कि कन्या विवाह का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि पर ही आयोजित किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!