शिवपुरी आइटीबीपी बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक का रविवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने के चलते निधन हो गया। आरक्षक के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ आईटीवीपी के ट्रक से ग्रह ग्राम ले जाया जाएगा। जहां उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय प्रमोद यादव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर कस्बे के रहने वाले थे। रविवार की दोपहर जवान प्रमोद आइटीबीपी कैंपस में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे के उन्हें सीने में दर्द हुआ और वहीं बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल अन्य आईटीबीपी के जवानों की मदद से शिवपुरी के जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
रविवार की शाम प्रमोद यादव के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। सोमवार को प्रमोद यादव के पार्थिव शरीर को आइटीबीपी वाहन से गृह ग्राम चकरनगर के लिए भेजा जाएगा। जहां शाम के समय राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि प्रमोद यादव के पार्थिव शरीर को लेने उनके एक भाई शिवपुरी पहुंचे हैं। प्रमोद यादव की दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी पत्नी का निधन तीन साल पहले ही कैंसर की बीमारी के चलते हो चुका है।

हार्टअटैक से ITBP जवान की मौत, PM के बाद गृह ग्राम भेजा जाएगा पार्थिव शरीर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment