Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: मंदिर पर बाबा ने युवक की फावड़ा मारकर की हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के बनगवां गांव में एक मंदिर के बाबा ने दर्शन करने आए एक युवक की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।


वनगवां गांव के रहने वाले पूरन पाल पुत्र चुक्खा पाल उम्र 55 साल ने बताया कि मेरा भतीजा कल्लू पुत्र लाङले पाल उम्र 35 को मेरे भाई लाडले पाल की मौत के बाद मैंने ही पालपोस कर बड़ा किया था। पिता की मौत के बाद कल्लू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।

उन्होंने बताया कि कल्लू शनिवार की शाम 6 बजे के लगभग मारकण्डेश्वर मंदिर पर दर्शन करने गया हुआ था। थोड़ी देर बाद मेरे दोनों लड़के संतोष पाल, अशोक पाल भी मंदिर गए थे। उन्होंने मुझे आकर बताया कि दर्शन करने के दौरान कल्लू का विवाद अगरबत्ती लगाने को लेकर मंदिर पर रहने वाले बाबा धर्मेंद्र गुर्जर निवासी लांगुरी उम्र 35 वर्ष से हो गया था। इसके बाद बाबा ने कल्लू के सिर पर फावड़ा मार मार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

मैंने जाकर देखा तो भतीजे कल्लू का शव मंदिर के आंगन में लगे बेल पत्र के पेड़ के पास पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि बाबा एक माह पहले ही मंदिर पर रहने आया हुआ था। बाबा और म्रतक दोनों ही नशे के आदि थे।

करैरा थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान का कहना है कि उक्त मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए धर्मेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!