शिवपुरी। शिवपुरी शहर में भी अब फैशन शो जैसे आयोजन होने लगे हैं और इसमें मॉडलिंग के शौकीन युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा भी ले रहे हैं। ऐसा ही एक अयोजन स्थानीय कलाकार निदाअमन खान ने आयोजित किया जिसमें रेम्प पर वाक, गायन और नृत्य प्रतियोगिता के लिए प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रपोज गाने से मशहूर हुए गायक नवजोत गुराया, मिस्टर इंडिया और मिस्टर यूके रह चुके राहुल व्यास सहित फिल्मो से जुड़े स्थानीय कलाकारों ने प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिताओं में हर उम्र के प्रतियोगियों ने भाग लिया और स्टेज पर परफॉर्मेंस दिया। कार्यक्रम में नवजोत गुराया ने भी अपने कुछ गाने सुनाए जिन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उनका साथ दिया। रेम्प पर राहुल व्यास ने भी वॉक की ओर प्रतिभागियों को टिप्स भी दी। अंत मे विजेताओं को पुरुस्कार ओर सर्टिफिकेट वितरित किये गए।

सेलिब्रिटियों की मौजूदगी में फैशन शो सम्पन्न / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment