Press "Enter" to skip to content

8 मई को हैं बेटी की शादी, कच्चे मकान में लगी आग, सामान जलकर खाक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के एक कच्चे मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क गई। ग्रामीणों बोरबेल की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में कमरे में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।


बेटी की शादी में देने वाला सामान जलकर हुआ खाक

जानकारी के अनुसार पीरोंठ गांव के रहने वाले रामपाल कुशवाह (50 वर्ष) की इकलौती बेटी की शादी 8 मई की थी। रामपाल ने कुछ ही दिन पहले बेटी को शादी में देने के लिए कूलर, फ्रिज, टीवी, अलमारी सहित अन्य सामान खरीद कर घर पर रखा हुआ था। इसके अतिरिक्त रामपाल कुशवाह के उसी कमरे में 15 क्विंटल गेहूं सहित 12 हजार नगदी भी रखे हुए थे जो आग में जलकर खाक हो गए। रामपाल को चिंता सता रखी है कि अब इतनी जल्दी बेटी को शादी में देने के लिए सामान कहां से लाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!