Press "Enter" to skip to content

बोलेरो बैक करते समय 6 साल का मासूम पुनीत शिवहरे आया कार की चपेट में, मौके पर मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मनियर टोल टैक्स के पास घर के बाहर खेल रहे 6 साल के मासूम को बोलेरो ने रौंद दिया। इस घटना में 6 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 6 साल का मासूम पुनीत शिवहरे पुत्र राजकुमार शिवहरे निवासी अग्रवाल टाइल्स के पीछे मनियर टोल टैक्स के पास अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने मासूम में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद खून से लथपथ मासूम को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया परिजनों ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

बताया गया है कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक बोलेरो क्रमांक MP33CA0905 को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बोलेरो वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!