Press "Enter" to skip to content

संदिग्ध परिस्थिति में दयाराम जोशी की हुई मौत, शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के राजपुरा रोड़ के रहने वाले एक 42 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने के आरोप लगाया है। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई नीरज जोशी ने बताया कि मेरे भाई दयाराम जोशी पुत्र जीवन लाल उम्र 42 वर्ष के साथ 20 अप्रैल को मदन कबाड़ी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार की शाम मदन कबाड़ी का भाई सुरेश कबाड़ी मेरे भाई दयाराम को अपने साथ ले गया था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वह उल्टियां करते हुए घर पहुंचा था।

इसके बाद गुरुवार की रात 9 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात करीब 12 बजे के लगभग उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। देहात थाना पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि दयाराम को शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!