Press "Enter" to skip to content

हॉकर्स जोन में जाने तैयार नहीं ठेले बाले, कोर्ट रोड पर धरने पर बैठे, कहा चौपट हो जाएगा व्यापार / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर पालिका प्रशासन ने 4 मई से शहर के मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों पर हाथ ठेला लगाकर व्यापार करने वालों को उनके स्थान से हटाकर पुरानी अनाज मंडी में व्यवस्थित हॉकर्स जोन बनाकर कर शिफ्ट कराने का अभियान शुरू किया है लेकिन हाथ ठेला व्यापारी हॉकर्स जोन में ठेला लगाने को तैयार नहीं है। प्रशासन के इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि उनके लिए व्यवस्थित तरीके से पुरानी अनाज मंडी में व्यवस्था की गई है, जहां पानी से लेकर बिजली और शौचालय की भी व्यवस्था नगर पालिका ने की है। इधर, व्यापारियों को इस बात का डर सता रहा है कि हॉकर्स जोन में ठेला लगाने से उनका व्यापार चौपट हो जाएगा। इसके चलते आज कोर्ट रोड पर ठेला लगाने वाले व्यापारी कोर्ट रोड सब्जी मंडी के बाहर धरने पर बैठ गए।

व्यापारी नौशाद अहमद ने बताया कि कोर्ट रोड सब्जी मंडी के पास हम 20 साल से ठेला लगाकर सब्जी और फल का व्यापार कर रहे हैं अब नगर पालिका हमें जबरदस्ती हमें हटाना चाह रहा है। ऐसे में हमारे लगभग 150 परिवारों को रोजगार छीनने का डर सता रहा है। हम हर दिन 5-7 हजार रुपए के फ्रूट और सब्जी खरीदते हैं। 2 दिन के अंदर हमें कच्चा माल बेचना होता है ऐसे में अगर हम हॉकर्स जॉन में व्यापार करने गए और हमारा माल नहीं बिका तो हमें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी न तो प्रशासन ले रहा है और न ही बड़ा व्यापारी। हमारी प्रशासन से मांग की है कि जब सब्जी मंडी यहां से विस्थापित हो जाएगी, उस समय हम भी अपने हाथ ठेला हटा लेंगे लेकिन नगर पालिका मानने को तैयार नहीं है, इसी के चलते आज हम सभी लोग धरने पर बैठे हैं।

बैनर-पोस्टर लगाकर जारी किए निर्देश

बता दें कि नगरीय प्रशासन ने सूचना बोर्ड लगाकर सब्जी मंडी, फल मंडी, कोर्ट रोड, मिर्ची बाजार, न्यू ब्लॉक चौक चौराहा, एमएम हॉस्पिटल, पोलो ग्राउंड सहित अन्य प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर हाथ ठेला लगाने वालों को निर्देश दिए थे। निर्देशों में बताया गया कि उक्त मार्गों पर हाथ ठेला व्यापारियों को आज से पुरानी अनाज मंडी में बनाए गए हॉकर्स जोन में लगाना होगा।

वहीं, इस मामले में कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी का कहना है कि हॉकर्स जोन में पानी, लाइट और शौचालय की सुविधा है। कुछ ही महीने में वहां और भी व्यवस्थाओं को बढ़ाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। हॉकर्स जोन में सब्जी और फलों के ठेले अलग-अलग खड़े करने की व्यवस्था की गई है। हॉकर्स जोन के शुरू होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!