Press "Enter" to skip to content

फसल क्षति पत्रक प्रस्तुत नहीं किया, पटवारी निलंबित, SDM ने की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियांधाना तहसील के पटवारी को फसल क्षति पत्रक प्रस्तुत नहीं करने पर एसडीएम पिछोर ने निलंबित कर दिया है। शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक ओलावृष्टि और बारिश से हुए फसल नुकसान का समय सीमा में पटवारी प्रभुदयाल सोहरे ने फसल क्षति पत्रक प्रस्तुत नहीं किए।


पटवारी बैठक से भी गैर हाजिर रहे। तहसीलदार और आरआई ने फोन पर भी संपर्क करना चाहा, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस लापरवाही के चलते एसडीएम पिछोर अरविंद शाह ने पटवारी प्रभुदयाल को निलंबित कर पिछोर अटैच कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!