Press "Enter" to skip to content

कंटेनर का दरवाजा टूटकर ड्राइवर के सिर पर गिरा, ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पतारा के पास यात्री प्रतीक्षालय के नजदीक एक कंटेनर का दरवाजा ड्राइवर के ऊपर गिर गया. ड्राइवर के सिर में चोट लगने से ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार कृष्णा कुमाऱ पुत्र राम खेलावन उम्र 67 साल निवासी प्रतापगढ़ आज सुबह गुजरात से ग्वालियर कंटेनर में बाइक भरकर ले जा रहा था. तभी सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतारा के पास यात्री प्रतीक्षालय के नजदीक जब उसे पीछे से दरवाजे की आवाज सुनाई दी तो उसने कंटेनर को रोककर पीछे दरवाजे को देखा जैसे ही ड्राइवर ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो एक साइड के दरवाजे की बेल्डिंग टूट गई. जिसके कारण ड्राइवर के ऊपर दरवाजा गिर गया. जिसके कारण ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट आई थी. वही सिर से खून अधिक बहने से ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. ड्राइवर की शव का पीएम कराया जा रहा है. वहीं ड्राइवर के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!