शिवपुरी: अगर किसी घर से एक ही साल में एक के बाद एक 2 जवान बेटों की अर्थी निकले तो उस पिता से क्या गुजरेगी यह तो आप जान ही सकते है। ऐसा शिवपुरी के नवाब साहब रोड निवासी शिक्षक अशोक चौधरी के साथ हुआ है। जहां एक साल के अंतराल में उनके दो जवान बेटे इस दुनिया को अलविदा कह गए। आज उसने 30 साल के बेटे मोनू चौधरी का सडक दुर्घटना में निधन हो गया है।
जानकारी के अनुसार मोनू चौधरी पिता अशोक चौधरी उम्र 30 साल निवासी नवाब साहब रोड शिवपुरी बीते रोज अपने ग्रह ग्राम मेरठ यूपी गया था। जहां वह अपने घर के बाहर टहलने निकला तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया और युवक का इस दुर्घटना में निधन हो गया। फतेहपुर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक अशोक चौधरी निवासी चंद्रा कॉलोनी नवाब साहब रोड का बड़ा बेटा सूरज चौधरी का एक साल पूर्व कोरोना काल में निधन हो गया था। सूरज की 3 माह की बेटी थी।
मोनू चौधरी द रूट चैनल के माध्यम से चर्चित यू ट्यूबर है। बताया गया है कि मोनू चौधरी के इस चैनल के मिलियनों में ब्यूअर है। बीते रोज यह अपने गृह ग्राम मेरठ में सडक किनारे टहल रहे थे। तभी एक कार चालक ने उसे अपनी लापरवाही से सड़क पर टहलते समय रौंद डाला। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
बताया गया है कि फेमस यूट्यूबर मोनू का चैनल देश दुनिया के शीर्ष चेनलो में देखा जाने वाला है जिसके मिलियनो में फॉलोवर है। उनकी पत्नी सपना चौधरी भी फेमस यूट्यूबर है जिनका चर्चित स्नेपी गर्ल्स चेनल है । कोरोना काल मे इस परिवार पर कहर टूटा था जिसमे मोनू के भाई सूरज(फेमस यूट्यूबर)का दुखद निधन हुआ था। उस समय सूरज की बिटिया महज 3 वर्ष की थी।
इस बज्रपात के बाद चौधरी परिवार के निर्णय के बाद सूरज की पत्नी का विवाह मोनू के साथ हो गया था। अपने भाई की स्मृति में मोनू “सूरज चौधरी फाउंडेशन”की स्थापना कर निरन्तर आर्म्स रेसलिंग,व अन्य सामाजिक कार्यो में जुट गया। परिवार की गाड़ी पटरी पर आ ही रही थी कि आज यह हादसा हो गया जिसमें युवा आइकॉन मोनू दुनिया छोड़कर चला गया।

मोनू चौधरी निवासी नवाब साहब रोड उम्र 30 साल का एक्सीडेंट में निधन, एक साल में दोनों बेटों की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment