शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बामोर में रहने वाली महिला को पड़ोसी ने चूहे मारने की दवा देकर मारने का प्रयास किया है जिसके बाद महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारी जाटव पति पूरण जाटव उम्र 30 साल की शादी 10 साल पहले हुई थी जिसके बाद महिला की कोई बच्चा नहीं हुआ तो गांव पति का दोस्त रघुराज जाटव पिता फूल सिंह जाटव उम्र 35 वर्ष महिला को मारकर महिला की जमीन जायजाद पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है.
कल सुबह उसका पति बहार गया हुआ था तभी रघुराज बाईक मांगने महिला के घर आया तो महिला ने बाइक देने से मना कर दिया जिसके बाद आरोपी ने महिला की मारपीट करते हुए उसको जबरदस्ती चूहे मारने की दवा पिला दी इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो महिला ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसकी बात परिजनों द्वारा उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार जारी है.
4 साल से कर रहा मारने की कोशिश
जिला अस्पताल में भर्ती राजकुमारी जाटव ने बताया कि उसके पति का दोस्त रघुराज पिछले 4 सालों से उसको मारने की कोशिश कर रहा है जिसने एक बार पहले भी महिला की मारपीट कराई थी।






Be First to Comment