Press "Enter" to skip to content

सूने घर का ताला तोड़कर गहने व नकदी ले गए चोर, विवाह में शामिल होने गया था परिवार / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना अंतर्गत टीला रोड निवासी एक व्यापारी के घर से चोर मंगलवार रात नकदी व जेवरात सहित पांच लाख की चोरी कर ले गए। घटना के समय व्यापारी व परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुरी गए थे और दोपहर जब घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक टीला रोड निवासी व्यापारी राजू झा मंगलवार रात अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुरी गया था। राजू का सूना घर देख चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए और उनके घर से 4 तोला सोने के जेवरात व आधी किलो चांदी के जेवर सहित ढ़ाई लाख रुपए नकदी चुराकर ले गए।

चोरी गया माल करीब 5 लाख रुपए कीमत का बताया गया है। राजू ने बताया कि वह आज करीब 11 बजे जब लौट कर घर आए तो मेन गेट के अलावा सभी 6 ताले टूटे हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने एफआईआर में चोरी गए माल के बारे में कोई जानकारी या कीमत नहीं दर्शाई है।

दहशत में कस्बेवासी

यहां बता दें कि करैरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। बड़ी बात यह है कि पुलिस हर घटना में जैसे-तैसे एफआईआर तो कर लेती है, लेकिन किसी भी मामले को ट्रेस न करने से लोग काफी दहशत में है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे है।

यह बोले टीआई

करैरा टीआई सतीश चौहान ने बताया कि हमने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले को ट्रेस करने का प्रयास करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!