Press "Enter" to skip to content

डिप्टी जेलर के घर चोरों का धावा: ढाई किलो चांदी के साथ सोने के गहने और नगदी ले गए / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा में डिप्टी जेलर और डीएसपी के घर में चोरी की वारदात हो गई। चोर इनके घर से लाखों का सामान बटोर कर अपने साथ ले गए। एक रोज पहले भी चोरों ने करैरा कस्बे में एक व्यापारी के सुने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की थी। डिप्टी जेलर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे के रहने वाले डिप्टी जेलर विपिन दंडोतिया ग्वालियर की सेंट्रल जेल में पदस्थ है। इसके साथ ही डिप्टी जेलर विपिन दंडोतिया की पत्नी डीएसपी रितु दंडोतिया मुरैना के जौरा में एसडीओपी के पद पर पदस्थ है। डिप्टी जेलर विपिन दंडोतिया के पिता हरिराम दंडोतिया (SADO) रिटायर्ड अधिकारी है। 73 वर्षीय हरिराम दंडोतिया अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ आईटीबीपी के गेट नंबर 4 के सामने निवास करते हैं।


हरिराम दंडोतिया की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे मैने बाहर का गेट बंद कर दिया था। इसके बाद खाना खाकर हम अपने कमरे में सो गए। रात करीब 11:45 पर मेरी नींद खुली, तब सब ठीक ठाक था। सुबह उठाकर देखा तो मेरी बहू के कमरे का ताला टूटा हुआ पड़ा था। अंदर अलमारी का सामान बिखरा था। चोर मेरी बहू के कमरे से सोने-चांदी के जेवरातों को चुरा ले गए। चोर हमारे घर से ढाई किलो चांदी, दो मंगल सूत्र, झुमकी, 6 सोने की अंगूठी और मेरे पति के कमरे में रखे 16 हजार रुपए और मेरे 10 हजार रुपए चुरा कर अपने साथ ले गए। करैरा पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। चोर घर की बाउंड्री को फांद कर घर में प्रवेश किए थे। शातिर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरा की लगी एलसीडी को अपने साथ निकाल ले गए, लेकिन डीवीआर को छोड़ दिया। घर के बाहर लगे कैमरे में 6 चोर एक बाइक के साथ कैद हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!