शिवपुरी: ग्वालियर बायपास स्थित एक होटल से दुल्हन के रिश्तेदार का ज्वैलरी का बैग चोरी चला गया। फिजिकल थाना पुलिस होटल के पास रह रहे मजदूरों के कमरे की तलाशी ली तो चोरी का बैग बरामद हो गया है। पुलिस ने चंद घंटों में चोरी का माल बरामद कर चोर की गिरफ्तार कर लिया।
अंकित (34) पुत्र राजेश कुमार सक्सेना निवासी खाटू श्याम नगर नक्षत्र गार्डन के पास शिवपुरी ने बुधवार काे फिजिकल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अंकित का कहना है कि बहन की शादी में गुना से रिश्तेदार आए थे जो कमरा नंबर 124 में ठहरे थे।
कार्यक्रम के बाद रात 12:30 बजे कमरे में साेने चले गए। सुबह जागने पर बैग गायब मिला, जिसमें सोने की तीन अंगूठी, दो मोबाइल व दो जोडी बिछिया बैग सहित गायब थीं। सूचना पर फिजीकल थाना प्रभारी अरविंद छारी स्टाफ सहित होटल पहुंचे।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास ढूंढा तो पता चला कि होटल पास ही गैस पाइप लाइन का काम करने वाले मजदूर किराए के कमरे में रहते हैं। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो बैग मिल गया। जिसे फैजान (19) पुत्र मुइनुद्दीन निवासी ग्राम अल्लीपुर पोस्ट अबुसईदपुर उप्र ने बैग चुराया था। पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल से दुल्हन के रिश्तेदार का ज्वैलरी बैग चोरी, मजदूर युवक से किया बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment