Press "Enter" to skip to content

दहेज़ के लिए पत्नी को घर से बाहर निकाला, पति सहित 5 पऱ केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: पत्नी को दहेज के लिए मारपीट करके ससुराल से भगा दिया। मायके में रह रही पीड़िता ने पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है। फरियादिया रुखसार (29) पत्नी शहादत खान निवासी दीदार कॉलोनी डबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 7 मई 2018 को शादी हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा है।


पति शहादत खान दहेज के लिए मारपीट करने लगा। घर से पैसे नहीं लगाने पर ससुराल से भगा दिया। मायके सतनवाड़ा आकर रहने लगी तो एक माह पहले पति फिर से आया और मारपीट कर चला गया। पुलिस ने पति शहादत खान, सास तस्लीमा खान, ननद शबनम, सुन्नत खान व नंदेऊ इम्तियाज खान के खिलाफ दहेज एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!