Press "Enter" to skip to content

मां ने SP से लगाई गुहार, कहा- 16 दिन बीते, नहीं लग पा रहा बेटी का सुराग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने जनसुनवाई में पहुंचकर एसपी से मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी 16 दिन से लापता है। बेटी का कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पा रहा है।


16 अप्रैल की रात खाना खाकर हमारे साथ सोई हुई थी। 17 अप्रैल की सुबह बेटी घर नहीं मिली। गांव में पड़ताल की तो पता चला कि गांव का ही रहने वाला सेंकी उर्फ विवेक बाढ़ईं (18) उसे अपने साथ भगा कर ले गया। इसकी शिकायत भौंती थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला भी दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तक बेटी का सुराग नहीं लग सका है। उसे चिंता सता रही है कि बेटी जिंदा भी है या नहीं। इसी लिए वह आज बेटी को जल्द तलाशने की फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंची है।

एक ही स्कूल में पढ़ते थे

बताया गया है सेंकी उर्फ विवेक पड़ोस के गांव मदपुरा में कक्षा 12वीं में पड़ता था और 17 साल की नाबालिग उसी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। सम्भवतः इसी दौरान सेंकी ने नाबालिग को अपने झांसे में फंसा लिया होगा। मेरी बेटी को हर रोज पति स्कूल छोड़ने और लेने जाते थे। महिला ने बताया कि बेटी घर से जेवरात सहित घर में रखे 50 हजार रुपए नगदी भी ले गई है।

भौंती थाना प्रभारी संजय मिश्रा का कहना है कि नाबालिग के अपरहण का मामला दर्ज किया जा चुका है पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!