शिवपुरी: शहर में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा देहात थाना क्षेत्र के करबाला के पास हुआ। जहां गड्डा मोह्हला का रहने वाला 40 वर्षीय इस्माइल खान पुत्र शहजाद खान अपनी दो पहिया वाहन लूना पर सवार होकर अपने बांकड़े बाबा मंदिर के पास कृषि फार्म पर जा रहा था इसी दौरान करबला के पास सामने से आ रही क्रेटा कार MP09CS9219 ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरा हादसा सिटी क्षेत्र के 27 नंबर कोठी के पास हुआ, जहां सड़क किनारे गुमठी पर बैठे 70 वर्षीय विष्णु रजक पुत्र स्व मंगलिया रजक को एक तेज रफ्तार बोलेरो MP33C4006 ने रौंद दिया इसके बाद बोलेरो गुमठी जा घुसी। बुजुर्ग विष्णु महावीर ट्रांसपोर्ट पर चौकीदारी की नौकरी करता था।
दो अलग-अलग जगह हुए हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इस्माइल खान और विष्णु रजक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर वाहन के ड्राइवरों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 हादसे: कार ने मारी बाइक में टक्कर, बोलेरो ने सड़क किनारे बुजुर्ग को रौंदा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment