शिवपुरी: कोलारस कस्बे में एक 60 साल के अधेड़ की मौत ट्रेन से कटकर हो गई। बताया गया है कि मृतक के भतीजी की बारात आज आने वाली थी। लेकिन परिवार के सदस्य की मौत के बाद खुशी के बीच मातम भी पसर गया है। कोलारस थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोलारस कस्बे के मोहरा क्रॉसिंग के पास रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग हरि सिंह वर्मा सोमवार सुबह रोज की तरह शौच के लिए घर से निकले हुए थे। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी बापस नहीं लौटे, इस बीच परिजनों को सूचना मिली बुजुर्ग का शव रेल की पटरी पर डला हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की, कोलारस पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि बुजुर्ग के सुनने की क्षमता कम हो चुकी थी, संभवत पटरी को क्रॉस करते समय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। परिजनों के अनुसार सुबह देहरादून एक्सप्रेस सहित एक मालगाड़ी निकली थी उन्हीं में से एक ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा घटित हुआ होगा। पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।
खुशियों के बीच मातम ने दी दस्तक
बता दें, सोमवार को हरिसिंह वर्मा की भतीजी की बारात रातिकिरार से आने वाली थी। घर मे मेहमानों का जमावड़ा था। मृतक के भतीजी के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद परिवार एकजुट होकर शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। देर शाम तक बारात द्वारे पहुंचने वाली थी लेकिन खुशियों के बीच परिवार में मातम ने दस्तक दे दी।

ट्रैन से कटकर वृद्ध की हुई मौत, भतीजी की बारात आनी थी आज, खुशियाँ मातम में बदली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment