Press "Enter" to skip to content

फलदान से लौट रहे वधु पक्ष की गाड़ी पर वर पक्ष के लोगों ने किया हमला / Shivpuri News

शिवपुरी: फलदान कार्यक्रम से लौट रहे वधु पक्ष की गाड़ी पर रास्ते में वर पक्ष से आए रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। डंडों से गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी जबकि वधु पक्ष के लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक नवल सिंह (53) पुत्र कन्हैयालाल पाल निवासी मालवर्वे पोहरी शनिवार को फलदान लेकर सुआटोर गांव आए थे। फलदान के वक्त वर पक्ष के रिश्तेदार मोहनसिंह पाल से मुंंहबाद हो गया।

नवलसिंह बोलेरो गाड़ी से अपने लोगों के संग शनिवार की शाम 6 बजे लौट रहे थे। पड़ौदा गांव के आम रास्ते में गाड़ी रोककर डंडों से हमला कर दिया। हमले में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है व उसमें सवार लोगों को चाेटें आईं हैं। तेंदुआ थाना पुलिस ने नवलसिंह की रिपोर्ट पर राजू पाल, मोहन सिंह पाल व दो अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!