शिवपुरी: पति की मौत के बाद जिस व्यक्ति के साथ एक साल से महिला रह रही थी, वही व्यक्ति उसकी 9 साल और 3 साल की बेटियों को उठा लाया। इसके बाद रास्ते में सुनसान जगह पर गलत काम किया। देहात थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 ए,बी और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार रायश्री गांव में गुरुवार की देर शाम एक महिला को 9 साल की बच्ची रोते हुए मिली। शुक्रवार को देहात थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पहुंची तो पता चला कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। पुलिस ने बच्ची से बातचीत की तो मां का नाम और गांव का पता बता दिया। पुलिस ने मां को बुलवा लिया तो पता चला कि 9 साल की बेटी व 3 साल की बेटी को व्यक्ति जबरन संग ले आया था।
पुलिस ने बच्ची की मां से 3 साल की बच्ची के बारे में पूछा और तुरंत आरोपी के घर पहुंची। पुलिस ने उसको पकड़ लिया और 3 साल की बच्ची को मां ने उठा लिया। पुलिस ने घृणित कृत्य करने वाले सौतेले पिता पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
टीआई विकास यादव ने बताया कि पूछताछ में 35 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो गई है, जिससे उसकी दोनों बेटियां हैं।
एक साल पहले वह 30 साल के युवक के संग रहने लगी। झगड़ा होने की वजह से महिला अपने मायके चली गई थी। आरोपी लेने के लिए उसके मायके पहुंच गया। लेकिन महिला संग चलने राजी नहीं हुई तो जबरन दोनों बच्चियों को उठाकर ले आया। रास्ते में रायश्री गांव के पास गलत काम किया। बच्ची किसी तरह बचकर गांव में ग्रामीण परिवार को मिल गई।






Be First to Comment